शराब तस्कर को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिस कर्मी जख्मी

Updated:
विज्ञापन
शराब तस्कर को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिस कर्मी जख्मी

वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त घटना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड के करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब तस्करों ने छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें करजाईन थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित पांच पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहा आरोपित सरोज कुमार मेहता अपने गांव सीतापुर में मौजूद है. इसी सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम आरोपित को लेकर वापस लौटने लगी तो शराब तस्कर से जुड़े कुछ लोगों ने अचानक हमला बोल दिया. लाठी-डंडों से किए गए इस हमले में पुलिस टीम को संभलने का मौका नहीं मिला और थानाध्यक्ष समेत पांच जवान घायल हो गए. इसके बाद घायल पुलिस कर्मियों को तुरंत राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ निखिल आनंद ने उनका प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टर के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति को देखते हुए एक्स-रे समेत अन्य जरूरी जांचें कराई गयी. आगे के इलाज के लिए उन्हें भेज दिया गया. घायलों में अनिल चौधरी, मनीष कुमार, संतोष पासवान और विनेश कुमार साह शामिल हैं. जो सभी करजाईन थाना में तैनात हैं. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही थी, लेकिन शराब तस्करों ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान की जा रही है. जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस बाबत वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त घटना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन