आंगनबाड़ी केंद्रों को नहीं मिल रहा घरेलू गैस

Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों को नहीं मिल रहा घरेलू गैस

प्रखंड क्षेत्र में बाल विकास परियोजना के तहत 203 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं

विज्ञापन

किसनपुर. गैस की किल्लत नहीं होने का दावा भले ही प्रशासन के लोग कर रहे हैं, लेकिन प्रखंड क्षेत्र में घरेलू गैस के लिए उपभोक्ता परेशान हैं. प्रखंड क्षेत्र में बाल विकास परियोजना के तहत 203 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं. जहां बच्चों के लिए गैस पर ही आहार तैयार किया जाता है, लेकिन विगत कई माह से विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सिलेंडर में गैस नहीं रहने के कारण अधिकतर केंद्रों पर चूल्हा पर आहार तैयार किया जा रहा है. गैस एजेंसी संचालक द्वारा गैस नहीं दिया जा रहा है. यह कह कर लौटा दिया जाता है कि नकद राशि नहीं लेंगे. गैस सिलेंडर की भुगतान के लिए चेक से राशि दी जाय. वहीं आंगनबाड़ी सेविका का उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में बाल विकास परियोजना किशनपुर का खाता का संचालन हो रहा है. शाखा प्रबंधक की लापरवाही के कारण किसी भी आंगनबाड़ी सेविका को अभी तक चेक नहीं दिया गया है. चेक नहीं होने के कारण सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. इस बाबत बैंक शाखा प्रबंधक दीपक कुमार ने कहा कि बैंक का चेक खुद इसी बैंक से भुगतान हो पाएगा. मल्टी चेक नहीं होने के कारण अन्य बैंक में भुगतान नहीं हो पाएगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन