प्रखंड संयोजक बने आनंद, सूरज चौरसिया को प्रखंड सह संयोजक की कमान

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड संयोजक बने आनंद, सूरज चौरसिया को प्रखंड सह संयोजक की कमान

बैठक की अध्यक्षता सूरज चौरसिया ने की

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल की बैठक मुख्यालय स्थित सार्वजनिक बड़ी दुर्गा मंदिर प्रांगण में सोमवार को आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सूरज चौरसिया ने की. बैठक के दौरान संगठन विस्तार, युवाओं की सहभागिता बढ़ाने तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. इस अवसर पर बजरंग दल के विभाग संयोजक मुकेश कुमार ने प्रखंड इकाई के पुनर्गठन की घोषणा करते हुए आनंद कुमार को प्रखंड संयोजक एवं सूरज चौरसिया को प्रखंड सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी. नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को राष्ट्र एवं समाज सेवा से जोड़ने व विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने का संकल्प लिया. बैठक में विश्वराज जायसवाल, विवेक, सोनू, अजय सोनू, आशीष, ओम पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन