दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से जख्मी

Published at :27 Jan 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से जख्मी

थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित करजाईन रोड में एनएच 106 पर रविवार की संध्या दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

राघोपुर. थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित करजाईन रोड में एनएच 106 पर रविवार की संध्या दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. घटना इतनी जबरदस्त था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे रेफरल अस्पताल राघोपुर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु अन्यत्र रेफर कर दिया गया. वहीं एक अन्य घायल युवक को सिमराही स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया. घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार एक बाइक पर सवार दो युवक सिमराही से करजाईन की ओर जा रहा था. वहीं दूसरे बाइक पर सवार दो युवक करजाईन से सिमराही की तरफ आ रहा था. इसी दौरान सिमराही बाजार में राधा सिनेमा हॉल से कुछ दूरी पर दोनों बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. इस दौरान दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी सवार जख्मी व खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा. घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया. जहां एक को जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान भपटियाही थाना क्षेत्र के झिल्लाडुमरी निवासी सदानंद मंडल के 28 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई. जबकि घायलों की पहचान भपटियाही थाना क्षेत्र के झिल्लाडुमरी निवासी योगेंद्र मंडल के 14 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार, मानगंज निवासी शशि भूषण मेहता के 16 वर्षीय पुत्र नीतेश कुमार, कोहबारा निवासी ज्ञानदेव मेहता के 23 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार एवं लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर 9 निवासी बुधन मंडल के 15 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई. मामले को लेकर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को थाना लाया गया है. शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. घटना की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन