संवेदनशील स्थलों की करें निगरानी निर्देश. दुर्गापूजा व मुहर्रम को ले हुई बैठक

सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहारों को मनाये जाने को लेकर समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में शांति समिति की बैठक हुई. सुपौल : दुर्गापूजा व मुर्हरम को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में शांति समिति की बैठक हुई. जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसपी डॉ कुमार […]
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहारों को मनाये जाने को लेकर समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में शांति समिति की बैठक हुई.
सुपौल : दुर्गापूजा व मुर्हरम को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में शांति समिति की बैठक हुई. जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसपी डॉ कुमार ऐकले, सभी एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, थाना प्रभारी व डीपीआरओ उपस्थित थे. बैठक में डीएम व एसपी ने अनुमंडलवार फीडवैक लिया. एसडीपीओ ने बैठक को बताया कि 11 अक्तूबर 2016 को विजयादशमी का मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम रखा गया है.
एसडीओ वीरपुर ने बताया कि इस वर्ष दुर्गापूजा व मुर्हरम साथ-साथ है. इस कारण संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है साथ ही इनके द्वारा यह भी बताया गया कि बलूआ बाजार, बलभद्रपुर, कोचगामा, करजाईन व कुसहर संवेदनशील स्थल है, जहां मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति आवश्यक है. एसडीओ ने बताया कि करजाईन अन्तर्गत मोबाइल मजिस्ट्रेट व वाहन की आवश्यकता है. ताकि अच्छी तरह व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके. थाना प्रभारी प्रतापगंज ने बताया कि दुर्गापूजा के मद्देनजर प्रतापगंज का एक स्थान व अररहा संवेदनशील स्थल है. जहां विशेष ध्यान रखने की दरकार है.
एसपी डॉ ऐकले ने सभी थाना प्रभारी, पुलिस इंस्पेक्टर व डीएसपी को निर्देश दिया गया कि सभी को 30 सितंबर 2016 तक लाइसेंस निर्गत कर दे एवं रूट चार्ट का भौतिक रूप से सत्यापन निश्चित रूप से करें. एसपी ने यह भी निर्देश दिया कि इस दौरान यह भी ध्यान रखा जाय कि पूजा पंडाल में या जुलूस के साथ कोई अप्रिय चित्र का प्रदर्शन व झांकी नहीं निकाले. एसपी ने सभी पूजा कमेटी का कम्यूनिकेशन प्लान तैयार करने व संबंधित कमेटी का मोबाइल नंबर प्राप्त करने का निर्देश दिया.
उन्होंने पूजा पंडाल के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए सभी को सूचित करने की बात कही. एसपी ने सभी अधीनस्थ पदाधिकारी को निर्देश दिया कि चौकीदार को अभी से ही सभी स्थलों पर प्रतिनियुक्त करें. पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति जिला स्तर से किया जायेगा. एसडीओ त्रिवेणीगंज द्वारा बताया गया कि त्रिवेणीगंज अनुमंडल अंतर्गत छातापुर में 10 स्थलों पर दुर्गापूजा व 12 स्थलों से मुहर्रम के मौके पर ताजिया का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है.
जिसमें से छातापुर बाजार, कदमपुरा हाट, महद्दीपुर संवेदनशील स्थल है. पिछले वर्ष भी असामाजिक तत्वों द्वारा गड़बड़ी फैलाने की प्रयास किया गया था. इसे देखते हुए वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पर बल दिया. उन्होंने बताया कि गुरुवार के अपराह्न पुलिस स्टेशन में शांति समिति का बैठक रखा गया है. थाना प्रभारी सदर द्वारा बताया गया कि सुखपुर में 12 अक्तूबर 2016 को मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम रखा गया है. इस संबंध में डीएम ने एसडीओ व एसडीपीओ को निर्देश दिया गया कि वे अपने स्तर से देखेंगे. समीक्षा के क्रम में सदर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ओर से जुलूस व अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है. जिसमें रावण के पुतला दहन 11 अक्तूबर 2016 को रखा गया है तथा रात्रि में जागरण का भी कार्यक्रम रखा गया है. कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचते रहे हैं. जिसके कारण ट्रैफिक/ विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभावना बन रहती है. इस संबंध में निदेश दिया गया कि ट्रैफिक व्यवस्था एवं मल्लिक चौक पर विशेष रूप से ध्यान रखा जाय. एसडीओ निर्मली ने बैठक में कहा कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना नहीं है. शांतिपूर्ण माहौल में यहां मूर्ति एवं ताजिया का कार्यक्रम किया जाता है. निर्मली प्रखंड अन्तर्गत 37 जगहों पर मूर्ति स्थापित किया जाता है. साथ ही 21 स्थानों पर ताजिया का कार्यक्रम होता है. सभी एसडीओ व सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया कि सड़क का भ्रमण कर यह देख ले कि कहीं पर वृक्ष का डाली झुका व गिरा तो नहीं है. यदि ऐसी स्थिति हैं तो इसका अविलंब हटाने का कार्य किया करवा लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










