घरों में घुस गया बारिश का पानी

Updated at :28 Sep 2016 5:16 AM
विज्ञापन
घरों में घुस गया बारिश का पानी

परेशानी. भारी बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल झखराही रोड में सड़क पर जलजमाव. भारी बारिश ने नप की व्यवस्था की पोल खोल दी है. इसके कारण शहर की स्थिति नारकीय हो गयी है. सरकारी कार्यालय, मैदान व सड़कों पर पानी जमा है. इसके कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है. सुपौल : चार-पांच दिनों […]

विज्ञापन

परेशानी. भारी बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल

झखराही रोड में सड़क पर जलजमाव.
भारी बारिश ने नप की व्यवस्था की पोल खोल दी है. इसके कारण शहर की स्थिति नारकीय हो गयी है. सरकारी कार्यालय, मैदान व सड़कों पर पानी जमा है. इसके कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है.
सुपौल : चार-पांच दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने सुपौल शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी है. लगातार हो रही बारिश से शहर में जल जमाव की भीषण समस्या उत्पन्न हो गयी है. शहर के तकरीबन सभी नाले ओवर फ्लो हो रहे हैं. वहीं कई प्रमुख सड़कों पर भी पानी बह रहा है.
भारी वर्षा की वजह से जिला मुख्यालय स्थित कई सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय परिसरों में भी पानी जमा हो गया है. वहीं कई वार्डों के निचले क्षेत्र में लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है. कुल मिला कर भादो माह के अंत में हुई बारिश ने नगर परिषद व जिले में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है.
खेल मैदानों में भी जमा है पानी: जिले में हुई मूसलधार बारिश से विलियम्स स्कूल जैसे शिक्षण संस्थानों व उसके मैदान में भी पानी लग गया है. पूरा मैदान जल मग्न है. वहीं शहर के केंद्र में अवस्थित गांधी मैदान भी इससे अछूता नहीं है. इसके कारण बच्चों का खेलकूद प्रभावित हो रहा है.
झखराही मुहल्ले में घुसा पानी: जिले में हो रही लगातार वर्षा से स्थानीय झाखराही मुहल्ले में जल जमाव की स्थिति बन गयी है. इसके साथ ही सुपौल-वीणा मुख्य मार्ग पर भी दो से तीन फीट पानी जमा हो गया है. इस जलजमाव केकारण इस सड़क से आवागमन में लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन