ट्रक पलटा, चालक जख्मी एनएच 57 पर हादसा

Updated at :28 Sep 2016 5:13 AM
विज्ञापन
ट्रक पलटा, चालक जख्मी एनएच 57 पर हादसा

निर्मली : थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 57 स्थित हरियाही पेट्रोल पंप के समीप पूर्णिया की ओर से आ रहा मक्का से लदा ट्रक मंगलवार के अहले सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जानकारी अनुसार पूर्णिया की तरफ से ट्रक संख्या यूपी 12 एटी 4040 काफी तेज गति से आ रहा था. जैसे ही ट्रक हरियाही पेट्रोल पंप […]

विज्ञापन

निर्मली : थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 57 स्थित हरियाही पेट्रोल पंप के समीप पूर्णिया की ओर से आ रहा मक्का से लदा ट्रक मंगलवार के अहले सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जानकारी अनुसार पूर्णिया की तरफ से ट्रक संख्या यूपी 12 एटी 4040 काफी तेज गति से आ रहा था. जैसे ही ट्रक हरियाही पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा.

अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए विपरीत लेन में पलट गया. घटना में मुजफ्फरनगर निवासी ट्रक चालक राधेश्याम जख्मी हो गया. जख्मी चालक को स्थानीय टोल प्लाजा के कर्मियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मली लाया. यहां प्राथमिक उपचार के उपरांत जख्मी को रिलीज कर दिया गया. थानाध्यक्ष मो नजीमउद्दीन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

वाहन की ठोकर से छात्र घायल: किसनपुर. किसनपुर-सरायगढ़ पथ में मलाढ़ गांव के समीप मंगलवार को वाहन की ठोकर से स्कूली छात्र मलाढ़ गांव के गुलाव पासवान का पुत्र राज कुमार जख्मी हो गया. इस दौरान एक मवेशी भी घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी छात्र को पीएचसी में भरती कराया. जानकारी अनुसार मुख्यालय निवासी रतन सिंह अपने वाहन पर दरभंगा जा रहे थे. उसी वाहन से हादसा हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन