दिव्यांग शिविर में 75 बच्चों की हुई जांच, 52 सहायक उपकरण के लिए चिह्नित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार शिक्षा परियोजना के तहत किशनपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 75 बच्चों की जांच कर 52 को सहायक उपकरण दिए गए, साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

किशनपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में शुक्रवार को बिहार शिक्षा परियोजना के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए जांच शिविर आयोजित किया गया. शिविर में 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के कुल 75 दिव्यांग बच्चों की विशेषज्ञों ने जांच की.

विज्ञापन

52 बच्चों को सहायक उपकरण के लिए किया गया चिन्हित

जांच के बाद 52 बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित किया गया. वहीं, 23 बच्चों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा.

विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता की हुई जांच

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार एवं समावेशी शिक्षा से आए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शिविर में श्रवण दिव्यांगता, दृष्टिबाधिता, मानसिक दिव्यांगता और अस्थि दिव्यांगता सहित विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से प्रभावित बच्चों की जांच की गई.

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उद्देश्य

शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है. जांच के आधार पर पात्र बच्चों को सहायक उपकरण और यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

ये रहे मौजूद

शिविर में डॉ. ज्योति रानी सिन्हा, पीओई पुष्कर कुमार, सहायक ऑडियोलॉजिस्ट शैलजानंद, प्रवीण कुमार प्रिय, अंकित कुमार, पीएचसी के पैरामेडिकल स्टाफ सह दिव्यांग संयोजक विनोद कुमार राम, संसाधन शिक्षक प्रदीप कुमार, राजीव कुमार एवं अभिनव कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

ALSO READ : सरहद की रखवाली छोड़ अचानक अस्पताल पहुंचे SSB के जांबाज जवान! जानें सुपौल में 'हर घर तिरंगा' के बीच ऐसा क्या हुआ कि देश कर रहा सलाम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन