दिल्ली पुलिस की सुपौल में कार्रवाई, शादी का झांसा देने के आरोपी मेडिकल छात्र के घर चिपकाया नोटिस

Updated:
विज्ञापन

पुलिस आरोपी के घर नोटिस चिपकाते हुए

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर आरोप में दिल्ली पुलिस की टीम शुक्रवार शाम सुपौल पहुंची. निजामुद्दीन थाना कांड के सिलसिले में आरोपी मेडिकल छात्र के घर पहुंचकर पुलिस ने कानूनी नोटिस चिपकाया और जांच में सहयोग का निर्देश दिया. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Supaul News: शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस की टीम शुक्रवार शाम सुपौल पहुंची. दिल्ली के निजामुद्दीन थाना कांड संख्या 164/26 की जांच के सिलसिले में पहुंची टीम ने आरोपी मेडिकल छात्र की तलाश में उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन वह वहां नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर कानूनी नोटिस चिपकाया और जांच में सहयोग के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया. इस कार्रवाई के बाद सुपौल में मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, एक युवती ने मेडिकल छात्र अक्षय आदित्य पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है.

इस संबंध में दिल्ली के निजामुद्दीन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

एफआईआर में आरोपी युवक के अलावा उसके पिता भरत कुमार झा और चाचा नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा (राघव) को भी आरोपी बनाया गया है.

सुपौल पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम

मामला दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस आरोपियों की तलाश और जांच में जुटी हुई है.

शुक्रवार को पुलिस टीम सुपौल पहुंची और स्थानीय स्तर पर आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई.

जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो वह वहां मौजूद नहीं था.

इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार उसके घर पर नोटिस चिपका दिया.

नोटिस में क्या कहा गया

पुलिस द्वारा चिपकाए गए नोटिस में आरोपी को जांच में सहयोग करने और पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की टीम मामले की जांच के लिए करीब सात दिनों तक सुपौल में रह सकती है.

सरेंडर के बाद होगी आगे की कानूनी कार्रवाई

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है.

यदि आरोपी सरेंडर करता है, तो आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे दिल्ली ले जाया जाएगा, जहां मामले की आगे की कार्रवाई की जाएगी.

शहर में तेज हुई चर्चा, लेकिन पुलिस ने नहीं दिया विस्तृत बयान

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद शुक्रवार शाम सुपौल शहर में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया.

हालांकि, पुलिस ने जांच से जुड़े कई बिंदुओं पर फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है.

अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी

Supaul News: आरोपी पक्ष की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान

अब तक आरोपी पक्ष की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

फिलहाल पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है और आगे की कार्रवाई उसी के स्तर पर जारी है.

Also Read: बिहार : स्कूल बढ़े पर 38.5% स्टूडेंट ही 12वीं तक पहुंचे, पढ़ाई छोड़कर कहां जा रहे हैं बच्चे?

Also Read: वाघा बॉर्डर की तर्ज पर पूर्णिया में आज रात 12:01 बजे फहरेगा तिरंगा, पढ़ें 1947 से चली आ रही इस अद्भुत परंपरा का इतिहास


विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन