ePaper

सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण के पहले दिन 70 बच्चों ने तैराकी में लिया भाग

Updated at : 21 May 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण के पहले दिन 70 बच्चों ने तैराकी में लिया भाग

इस 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन अंचलाधिकारी विजय प्रताप ने फीता काटकर किया

विज्ञापन

कुनौली. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार कमलपुर वार्ड संख्या 02 स्थित स्मृति मेहता पोखर में सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इस 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन अंचलाधिकारी विजय प्रताप ने फीता काटकर किया. इस कार्यक्रम के तहत 06 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण दिया गया. पहले दिन दो बैच में कुल 70 बच्चों ने प्रशिक्षण में भाग लिया. यह प्रशिक्षण प्रतिदिन दो से ढाई घंटे तक चलेगा. सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना एक सराहनीय पहल है. अंचलाधिकारी ने बताया कि बच्चों को सुरक्षित तैराकी का प्रशिक्षण देकर आपदा की स्थिति में आत्मनिर्भर बनाना ही इसका मूल उद्देश्य है. ऐसा कर वे आपदा की स्थिति में आत्मनिर्भर बन सकेंगे. बताया कि इस प्रशिक्षण में सभी स्कूलों के छात्र भाग ले सकते हैं. वास्तव में यह एक उत्तम पहल है. वहीं मौके पर कमलपुर के मुखिया प्रकाश चंद्र मेहता ने इस योजना को उत्तम बताते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण युवा पीढ़ी के लिए बेहद लाभकारी है. सभी बच्चों को इसका लाभ जरूर उठाना चाहिए. मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रकाश कुमार, लाल बहादुर मुखिया, महादेव मुखिया, राधेश्याम कामत बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं. कार्यक्रम में अंचल नाजिर अफरोज आलम, राजस्व अधिकारी रामदेव प्रसाद यादव, प्रखंड उप प्रमुख हरेराम मेहता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन