कर्मठ व निष्ठावान प्रतिनिधि चुनने का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

फोटो-01कैप्सन- प्रेस को संबोधित करते बलराम सिंह यादव प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज पंचायती राज एवं नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों से संपर्क अभियान के क्रम में पूर्व विधान पार्षद बलराम सिंह यादव गुरुवार की शाम त्रिवेणीगंज पहुंचे. उन्होंने बताया कि संपर्क अभियान 27 फरवरी से कुनौली से किया गया था. इस दौरान उन्होंने कोसी प्रमंडल के लगभग 450 […]

विज्ञापन

फोटो-01कैप्सन- प्रेस को संबोधित करते बलराम सिंह यादव प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज पंचायती राज एवं नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों से संपर्क अभियान के क्रम में पूर्व विधान पार्षद बलराम सिंह यादव गुरुवार की शाम त्रिवेणीगंज पहुंचे. उन्होंने बताया कि संपर्क अभियान 27 फरवरी से कुनौली से किया गया था. इस दौरान उन्होंने कोसी प्रमंडल के लगभग 450 पंचायतों का भ्रमण किया है. शेष पंचायतों में दूसरे चरण में संपर्क अभियान चलाया जायेगा. मुख्यालय स्थित सेवानिवृत्त शिक्षक कृत नारायण यादव के निवास पर प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बिहार विधान पार्षद (स्थानीय निकाय) चुनाव है और मैं जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर उनकी सहमति प्राप्त कर रहा हूं. स्थानीय निकाय को मजबूत करने के उद्देश्य से संविधान में 73 वां एवं 74 वां संविधान संशोधित कर दिया गया. पर, जिस मकसद से संशोधन किया गया, राज्य सरकार उसके अनुरूप काम नहीं कर रही है. संशोधन के अनुसार 29 विभाग राज्य सरकार को स्थानीय निकाय को हस्तांतरित करने थे, जो अब तक नहीं किये गये. लालू-राबड़ी काल में आंशिक रूप से दिये अधिकार को भी वर्तमान राज्य सरकार ने समाप्त कर दिया है. 2008 की प्रलयंकारी बाढ़ के आंदोलन में जेल गया और उच्चस्तरीय साजिश के तहत चुनाव को रद्द कर दिया गया. पर, सुप्रीम कोर्ट ने मेरी वैधता बरकरार रखी. उन्होंने आगामी निकाय चुनाव में लोगों को कर्मठ व निष्ठावान जनप्रतिनिधि चुनने का आह्वान किया. मौके पर राजेश कुमार, बालेश्वर मुखिया, विनोद कुमार झा, मो तोहीद आलम, पन्ना लाल यादव, कृष्ण कुमार यादव, नरेश यादव, ललन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन