ePaper

384 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated at : 19 Apr 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
384 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर की पहचान कर ली गई है

विज्ञापन

जदिया. कुमारखंड-जदिया एसएच 91 मुख्य मार्ग में जदिया पंचायत के वार्ड नंबर 21 स्थित नोशद घर के सामने से जदिया पुलिस ने शुक्रवार की संध्या एक कार से 384 बोतल विदेशी शराब बरामद किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि एक कार से शराब की खेप लेकर एसएच 91 मुख्य मार्ग के रास्ते कुमारखंड की ओर से जदिया की ओर आने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद स्वयं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जदिया पंचायत के वार्ड नंबर 21 नोशद घर के सामने वाहनों की सघन जांच शुरू की. इस दौरान लाल रंग की बीआर 10 भी/2201नंबर की सेलोरो मारुति कार को जांच के लिए रुकने का इशारा किया तो कार चालक कार को रोक कर मकई खेत की ओर भाग निकले. कार की तलाशी लेने पर अलग-अलग ब्रांड के 384 बोतल में 144 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. शराब बरामद होने के बाद कार को जब्त कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर की पहचान कर ली गई है. जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन