राजस्व मिलता है लाखांे, सुविधा कुछ नहीं
फोटो-02कैप्सन- जिला मुख्यालय स्थित सुविधा विहीन ऑटो पड़ाव राजस्व का स्रोत होने के बावजूद बदहाल है ऑटो पड़ावप्रतिनिधि,सुपौल जिला मुख्यालय स्थित ऑटो पड़ाव बदहाली के दौर से गुजर रहा है. यहां सुविधा कुछ भी नहीं है. यह अलग बात है कि यहां से प्रति वर्ष नगर परिषद को राजस्व मद में तीन लाख रुपये मिलते […]
फोटो-02कैप्सन- जिला मुख्यालय स्थित सुविधा विहीन ऑटो पड़ाव राजस्व का स्रोत होने के बावजूद बदहाल है ऑटो पड़ावप्रतिनिधि,सुपौल जिला मुख्यालय स्थित ऑटो पड़ाव बदहाली के दौर से गुजर रहा है. यहां सुविधा कुछ भी नहीं है. यह अलग बात है कि यहां से प्रति वर्ष नगर परिषद को राजस्व मद में तीन लाख रुपये मिलते हैं. इन्हीं वजहों से ऑटो संचालकों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिख कर ऑटो पड़ाव में बुनियादी सुविधाएं बहाल करने की मांग की है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि पड़ाव में शेड का निर्माण अब तक नहीं किया गया है. इसकी वजह से चालकों व यात्रियों को परेशानी होती है. ऑटो स्टैंड में शौचालय भी नहीं है. इससे विशेष कर महिला यात्रियों को परेशानी होती है. चालकों ने बताया कि उक्त सरकारी ऑटो पड़ाव की स्थापना 1992 में की गयी थी. फिलवक्त इस पड़ाव से करीब 250 ऑटो चलते हैं. कच्ची जमीन पर मौजूद स्टैंड में विशेष कर बारिश के मौसम में ज्यादा दिक्कत होती है. इस संबंध में कई बार अधिकारियों को सुचित किया गया, लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गयी. थक- हार कर ऑटो चालकों ने अपने बूते पड़ाव में मिट्टी भराई का कार्य शुरू कर दिया है. इस बीच नगर परिषद द्वारा अखबार में विज्ञापन देकर वित्तीय वर्ष 2015-16 के वार्षिक बजट के लिए लोगों से सुझाव मांगा गया है. विज्ञापन से प्रेरित होकर ऑटो चालकों व मालिकों ने नगर परिषद से ऑटो पड़ाव को सुविधा संपन्न करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










