साइकिल राशि के लिए सड़क पर उतरे छात्र

Updated:
विज्ञापन

फोटो -10कैप्सन- सड़क जाम कर प्रदर्शन करते छात्रप्रतिनिधि, सुपौलसाइकिल योजना की राशि से वंचित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं टीसी हाइस्कूल के छात्रों ने गुरुवार को लोहिया नगर चौक के समीप उत्तरी रेलवे ढाला को जाम कर प्रदर्शन किया. करीब आधे घंटे तक सड़क जाम के कारण जाम स्थल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार […]

विज्ञापन

फोटो -10कैप्सन- सड़क जाम कर प्रदर्शन करते छात्रप्रतिनिधि, सुपौलसाइकिल योजना की राशि से वंचित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं टीसी हाइस्कूल के छात्रों ने गुरुवार को लोहिया नगर चौक के समीप उत्तरी रेलवे ढाला को जाम कर प्रदर्शन किया. करीब आधे घंटे तक सड़क जाम के कारण जाम स्थल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बाद में पहुंची सदर थाना की पुलिस के हस्तक्षेप पर जाम समाप्त हो पाया. छात्रों का आरोप था कि साइकिल योजना की राशि विद्यालय प्रबंधन द्वारा जानबूझ कर नहीं दी जा रही है. जबकि वे राशि प्राप्त करने के लिए सारे मानदंड को पूरा करते हैं. उल्टे विद्यालय प्रबंधन द्वारा धमकी दी जाती है. सूचना पाकर पहुंची सदर पुलिस ने छात्रों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया. उसके बाद वार्ता के लिए छात्रों को विद्यालय ले जाया गया. विद्यालय प्रबंधन ने शीघ्र ही राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन