14 को उपवास पर रहेंगे जदयू कार्यकर्ता
फोटो -09कैप्सन- बैठक में उपस्थित जद यू कार्यकर्ताप्रतिनिधि, सुपौलजिला जदयू कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम विलास कामत ने की. बैठक में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में 14 मार्च को आयोजित एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम को सफल बनाने पर विमर्श किया गया. श्री कामत ने […]
फोटो -09कैप्सन- बैठक में उपस्थित जद यू कार्यकर्ताप्रतिनिधि, सुपौलजिला जदयू कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम विलास कामत ने की. बैठक में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में 14 मार्च को आयोजित एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम को सफल बनाने पर विमर्श किया गया. श्री कामत ने बताया कि उपवास कार्यक्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान आयोजित किया गया है. उपवास सुबह 07:00 बजे से शाम 05 :00 बजे तक रखा जायेगा.सभी प्रखंड मुख्यालयों पर यह कार्यक्रम आयोजित है. जिला मुख्यालय के उपवास कार्यक्रम में मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव एवं विधायक गण मौजूद रहेंगे.बैठक में नीतीश कुमार की सरकार द्वारा विश्वासमत हासिल करने पर भी खुशी जाहिर की गयी. इसके साथ ही सहयोगी दल राजद, कांग्रेस, सीपीआई व निर्दलीय विधायकों को साधुवाद दिया गया. बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर कुमार चौधरी, जगदीश प्रसाद यादव, हरेकांत झा, खुर्शीद आलम, ओम प्रकाश यादव, उमेद जैन, योगमाया देवी, मो नईमउद्दीन, अजय कुमार अजनबी, बसारत अली, पप्पू साह, अशोक कुमार सिंह, मो फरीद, मो राजा, अब्दुल मोकीम, राज कुमार साह, चंद्र किशोर मंडल, विनोद कुमार, निर्धन पासवान, अक्षय झा, रामचंद्र यादव, श्रीनिवास सिंह, देव नारायण चौधरी,दिलीप कुमार यादव, प्रदीप कुमार, नंद किशोर सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










