नहीं मिली अनुदान राशि, छात्रों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

किसनपुर. प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हासा के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्र-छात्राओं से बॉउचर पर हस्ताक्षर कराने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी अनुदान राशि का भुगतान नहीं किये जाने को लेकर अभिभावकों व छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 50 छात्र-छात्राओं से बॉउचर पर हस्ताक्षर कराने के बावजूद […]

विज्ञापन

किसनपुर. प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हासा के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्र-छात्राओं से बॉउचर पर हस्ताक्षर कराने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी अनुदान राशि का भुगतान नहीं किये जाने को लेकर अभिभावकों व छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 50 छात्र-छात्राओं से बॉउचर पर हस्ताक्षर कराने के बावजूद प्रधानाध्यापक मनोरंजन रजक एक सप्ताह से राशि वितरण में आना-कानी कर रहे हैं. दो दिनों से प्रधानाध्यापक विद्यालय से अनुपस्थित हैं. प्रदर्शन की सूचना ग्रामीणों ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं बीइओ मणि कुमारी को दी. इस बाबत बीइओ ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन