अगलगी में 10 परिवारों के 15 घर राख, लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

फोटो-04कैप्सन- जला पड़ा घर. प्रतिनिधि, छातापुरथाना क्षेत्र के कटहरा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 11 में बुधवार की दोपहर अचानक लगी आग से 10 परिवारों के 15 घर जल कर राख हो गये. ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान […]

विज्ञापन

फोटो-04कैप्सन- जला पड़ा घर. प्रतिनिधि, छातापुरथाना क्षेत्र के कटहरा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 11 में बुधवार की दोपहर अचानक लगी आग से 10 परिवारों के 15 घर जल कर राख हो गये. ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. अगलगी में मो अजीम, मो जलाउद्दीन, मो कासिम, मो शाहिद, रजीना खातून, मो गयासुद्दीन, नजराना खातून, आमना खातून, मो इरशाद एवं मो मोकीब का घर जल कर स्वाहा हो गया. अगलगी में घर में रखे अनाज, वस्त्र, कागजात व अन्य सभी सामान जल कर राख हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि संभवत: चूल्हे की चिनगारी से लगी आग में तेज पछुआ हवा ने घी का काम किया और देखते ही देखते 15 घरों को लील लिया. लपटें इतनी तेज थीं कि किसी को घर से सामान निकालने का मौका नहीं मिला. सूचना पर अंचल निरीक्षक चंद्र शेखर सिंह ने गुरुवार को घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि सभी पीडि़त परिवारों को 47-47 सौ रुपये एवं पॉलीथिन सीट का वितरण किया जा रहा है. पीडि़त परिवारों को एक-एक क्विंटल अनाज भी दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन