मंडल कारा में 35 पुरुष बंदियों को अगरबत्ती निर्माण का दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
मंडल कारा में 35 पुरुष बंदियों को अगरबत्ती निर्माण का दिया गया प्रशिक्षण

समारोह आयोजित कर सभी प्रशिक्षित बंदियों को दिया गया सर्टिफिकेट

विज्ञापन

– समारोह आयोजित कर सभी प्रशिक्षित बंदियों को दिया गया सर्टिफिकेट सुपौल. मंडल कारा में बंद 35 पुरुष बंदियों को आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई राह देते हुए शुक्रवार को 12 दिवसीय होममेड अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का समापन किया गया. यह प्रशिक्षण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के सहयोग से आयोजित किया गया था. समापन समारोह के मौके पर सभी प्रतिभागी पुरुष बंदियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. इस अवसर पर आरसेटी के कोऑर्डिनेटर अनीश रंजन, मंडल कारा के जेल अधीक्षक मोतीलाल, जेल उपाधीक्षक शंभु दास तथा बंदी कल्याण पदाधिकारी रुदल राम विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त पुरुष बंदियों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है. प्रशिक्षण का उद्देश्य पुरुष बंदियों को जेल के अंदर स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना और रिहाई के बाद उन्हें स्वावलंबी बनाना है. आरसेटी के समन्वय में दिए गए इस तरह के कौशल विकास प्रशिक्षणों से पुरुष बंदियों में आत्मविश्वास का संचार हो रहा है और वे समाज में पुनः सम्मानजनक जीवन जीने की दिशा में अग्रसर हो रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन