नियोजित शिक्षकों ने फूंका पुतला
सुपौल. बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने बुधवार को स्थानीय लोहिया नगर चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका. इस मौके पर वक्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नियोजित शिक्षक विरोधी हैं. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा जब नियोजित शिक्षकों को वेतनमान सहित अन्य सुविधा देने की […]
सुपौल. बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने बुधवार को स्थानीय लोहिया नगर चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका. इस मौके पर वक्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नियोजित शिक्षक विरोधी हैं. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा जब नियोजित शिक्षकों को वेतनमान सहित अन्य सुविधा देने की घोषणा की गयी तो पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर मामले को उलझा दिया गया. इसका खामियाजा उन्हें अगले चुनाव में भुगतना पड़ेगा. इस मौके पर अरविंद, अरुण कुमार आर्य, अशोक ठाकुर, राकेश, अभिमन्यु झा, मो इब्राहिम, पुतुल कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










