नेपाल जाने के लिए अब देने होंगे कम शुल्क

Published at :17 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल जाने के लिए अब देने होंगे कम शुल्क

वीरपुर. निजी वाहनों से नेपाल जाने वाले भारतीय लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब नेपाली कस्टम कार्यालय में उन्हें कम शुल्क जमा करना होगा. उक्त जानकारी सांसद रंजीत रंजन ने दी. उन्होंने बताया कि चार पहिया वाहन से नेपाल जाने वाले भारतीयों को पूर्व में जहां 1130 रुपये नेपाली मुद्रा जमा करना पड़ता था, […]

विज्ञापन

वीरपुर. निजी वाहनों से नेपाल जाने वाले भारतीय लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब नेपाली कस्टम कार्यालय में उन्हें कम शुल्क जमा करना होगा. उक्त जानकारी सांसद रंजीत रंजन ने दी. उन्होंने बताया कि चार पहिया वाहन से नेपाल जाने वाले भारतीयों को पूर्व में जहां 1130 रुपये नेपाली मुद्रा जमा करना पड़ता था, अब उन्हें मात्र 452 रुपये में ही जमा करना होगा. इसी प्रकार दो पहिया वाहन मालिकों को अब नेपाली मुद्रा 226 रुपये की जगह मात्र 113 रुपये जमा करना होगा. नेपाल सरकार द्वारा वाहनों के प्रवेश शुल्क कम किये जाने पर अशोक पंकज, मुकेश कुमार पप्पू, वसंत भगत, शरद भगत, कामेश्वर यादव, पप्पू गुप्ता, मो फिरोज, महेश यादव, कृष्णानंद भिंडवार आदि ने इसके लिए सांसद रंजीत रंजन के प्रति आभार व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन