युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published at :17 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सिमराही. राघोपुर थाना के गणपतगंज धत्ता टोला में 18 वर्षीया एक युवती के साथ रविवार की संध्या गांव के ही 21 वर्षीय मो नजीर ने दुष्कर्म को अंजाम दिया. घटना उस समय हुई जब पीडि़ता बकरी चरा कर घर लौट रही थी. पीडि़ता के बयान पर राघोपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 206/14 दर्ज कर […]

विज्ञापन

सिमराही. राघोपुर थाना के गणपतगंज धत्ता टोला में 18 वर्षीया एक युवती के साथ रविवार की संध्या गांव के ही 21 वर्षीय मो नजीर ने दुष्कर्म को अंजाम दिया. घटना उस समय हुई जब पीडि़ता बकरी चरा कर घर लौट रही थी. पीडि़ता के बयान पर राघोपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 206/14 दर्ज कर आरोपी को रविवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार पीडि़ता धत्ता टोला स्थित बांस बागान के पास बकरी लाने गयी थी, जहां घात लगाये युवक ने दुष्कर्म किया. लड़की द्वारा शोर मचाने के बाद जब स्थानीय लोग जमा हुये तब आरोपी भाग गये. लोगों द्वारा घटना की जानकारी राघोपुर पुलिस को दी गयी. सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा पुलिस बल के साथ पहुंच कर मामले का जायजा लिया व पीडि़ता के बयान पर मामला दर्ज किया. प्राथमिक उपचार के बाद पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए सुपौल भेज दिया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन