बाढ़ राहत घोटाला : मनरेगा कर्मियों ने रखा पक्ष

प्रतिनिधि, सुपौल वर्ष 2009 में छातापुर प्रखंड के तत्कालीन बीडीओ सह सीओ अभिनय भास्कर के कार्यकाल में 28 करोड़ की वित्तीय अनियमितता मामले में जिला स्तरीय विशेष जांच दल द्वारा मनरेगा कर्मियों की संलिप्तता बताये जाने पर उक्त कार्यकाल के मनरेगा कर्मी पीओ अमरेंद्र कुमार, भोला दास, पीटीए सुनील कुमार, लेखापाल हेमेंद्र कुमार वर्मा ने […]
प्रतिनिधि, सुपौल वर्ष 2009 में छातापुर प्रखंड के तत्कालीन बीडीओ सह सीओ अभिनय भास्कर के कार्यकाल में 28 करोड़ की वित्तीय अनियमितता मामले में जिला स्तरीय विशेष जांच दल द्वारा मनरेगा कर्मियों की संलिप्तता बताये जाने पर उक्त कार्यकाल के मनरेगा कर्मी पीओ अमरेंद्र कुमार, भोला दास, पीटीए सुनील कुमार, लेखापाल हेमेंद्र कुमार वर्मा ने बेबुनियाद बताते हुए सत्य से परे बताया है. इस बाबत जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर वस्तु स्थिति को स्पष्ट किया गया है. आवेदन में कहा गया है कि वित्तीय बाढ़ राहत की राशि चेक द्वारा दी गयी. उक्त राशि को वितरण के लिए शिक्षकों को दिया जाता था और शेष राशि को मनरेगा लेखापाल के पास जमा किया जाता था. जितनी भी राशि ली गयी उसका वितरण नियमानुसार किया गया और अभिश्रव अंचल कार्यालय में जमा किया गया. अभिश्रव की छाया प्रति भी आवेदन में संलग्न किया गया है. आवेदन में कहा गया है कि कुल 17.57 करोड़ का अग्रिम पीआरएस एवं शिक्षकों को दिया गया. वितरण के पश्चात श्री वर्मा द्वारा अभिश्रव एवं नगद राशि के रूप में 13.50 करोड़ का हिसाब अंचल नाजिर को दिया गया. अन्य राशि बीडीओ सह सीओ एवं नाजिर द्वारा अन्य व्यक्तियों को दिया एवं स्वयं लिया. ऐसे में जांच प्रतिवेदन में यह कहना है कि अग्रिम कुल एक करोड़ का लेखा-जोखा ना ही प्रखंड और ना ही अंचल कार्यालय में है, गलत एवं तथ्य से परे है. डीएम से मामले की विस्तृत और गहन जांच की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










