मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप

Published at :15 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप

प्रतिनिधि, सुपौल वार्ड नंबर 25 निवासी नीरज कुमार वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गुदरी बाजार स्थित कशिश मोबाइल सर्विस सेंटर के प्रोपराइटर बजरंग अग्रवाल द्वारा मानसिक रूप से प्रताडि़त करने और धमकाने का आरोप लगाया है.आवेदन में कहा गया है कि उसने श्री अग्रवाल से पांच हजार रुपये मूल्य का मोबाइल खरीदा था.रसीद […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सुपौल वार्ड नंबर 25 निवासी नीरज कुमार वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गुदरी बाजार स्थित कशिश मोबाइल सर्विस सेंटर के प्रोपराइटर बजरंग अग्रवाल द्वारा मानसिक रूप से प्रताडि़त करने और धमकाने का आरोप लगाया है.आवेदन में कहा गया है कि उसने श्री अग्रवाल से पांच हजार रुपये मूल्य का मोबाइल खरीदा था.रसीद बाद में देने की बात कही गयी थी.बाद में जब रसीद मांगने गया तो ना केवल मोबाइल छीन लिया गया बल्कि मारपीट भी की गयी.इतना ही नहीं अब श्री अग्रवाल द्वारा जेल भेजवाने की धमकी दी जा रही है.उसका कहना है कि पुलिस अधिकारी उनके दुकान पर उठते-बैठते हैं.इस प्रकार हर रोज उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन