पुलिस अधीक्षक से लगायी गुहार

Published at :15 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक से लगायी गुहार

सुपौल. पिपरा थाना क्षेत्र के दुलारी निवासी पवन साह ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पिपरा थाना कांड संख्या 175/14 में हस्तक्षेप कर स्वयं से पर्यवेक्षण करने की गुहार लगायी है. श्री साह ने कहा है कि हत्या के मामले में पुलिस उदासीन बनी हुई है और अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इतना […]

विज्ञापन

सुपौल. पिपरा थाना क्षेत्र के दुलारी निवासी पवन साह ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पिपरा थाना कांड संख्या 175/14 में हस्तक्षेप कर स्वयं से पर्यवेक्षण करने की गुहार लगायी है. श्री साह ने कहा है कि हत्या के मामले में पुलिस उदासीन बनी हुई है और अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इतना ही नहीं अनुसंधानकर्ता के साथ नामजद अभियुक्त को भी सरेआम देखा जा सकता है. इस मामले में एसडीपीओ द्वारा भी पर्यवेक्षण किया जा चुका है. श्री साह ने कहा है कि अभियुक्तों के पुलिस के साथ मेलजोल से उन्हें लगता है कि न्याय नहीं मिल सकेगा. ऐसे में स्वयं एसपी से पर्यवेक्षण करने की मांग की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन