बाल श्रमिक विद्यालय के शिक्षकों ने दिया धरना

Published at :14 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
बाल श्रमिक विद्यालय के शिक्षकों ने दिया धरना

फोटो – 09केप्सन- धरना पर बैठे संघ के सदस्यप्रतिनिधि, सुपौलबाल श्रमिक विशेष विद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संघ द्वारा शुक्रवार को समाहरणालय द्वार पर अपने मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि संघ द्वारा शिक्षकों की समस्या के बाबत जिलाधिकारी का […]

विज्ञापन

फोटो – 09केप्सन- धरना पर बैठे संघ के सदस्यप्रतिनिधि, सुपौलबाल श्रमिक विशेष विद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संघ द्वारा शुक्रवार को समाहरणालय द्वार पर अपने मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि संघ द्वारा शिक्षकों की समस्या के बाबत जिलाधिकारी का बार-बार ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. इस वजह से धरना-प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा.धरना के बाद मांगों के समर्थन में ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा गया. मांगों में लंबित मानदेय का भुगतान, बाल श्रमिक विशेष विद्यालय का नियमित संचालन आदि शामिल हैं. इस मौके पर हरिशंकर साह, प्रवीण यादव, विनोद यादव, गजेंद्र प्रभाकर, विजय झा, सुधीर मिश्र, मो इब्राहिम, भारती कुमारी, मंजुला देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन