दादी के साथ नदी पार कर रही 11 वर्षीया बच्ची की डूबने से मौत

Updated at : 17 Sep 2019 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
दादी के साथ नदी पार कर रही 11 वर्षीया बच्ची की डूबने से मौत

त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के मिरजवा वार्ड नंबर 12 स्थित नदी में सोमवार को अपने दादी के साथ नदी पार कर रही एक 11 वर्षीया बच्ची गहरे पानी में चले जाने से डूबने से मौत हो गयी. वहीं दादी का उपचार एक निजी क्लिनिक में कराया गया. घटना की सूचना पाकर अंचलाधिकारी तारिक रजा व […]

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के मिरजवा वार्ड नंबर 12 स्थित नदी में सोमवार को अपने दादी के साथ नदी पार कर रही एक 11 वर्षीया बच्ची गहरे पानी में चले जाने से डूबने से मौत हो गयी. वहीं दादी का उपचार एक निजी क्लिनिक में कराया गया. घटना की सूचना पाकर अंचलाधिकारी तारिक रजा व स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जानकारी हासिल किया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सुपौल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मिरजवा वार्ड नंबर 12 निवासी चंदर मुखिया की 11 वर्षीया पुत्री द्रोपदी कुमारी सोमवार की दोपहर अपने 60 वर्षीया दादी कलेश्वरी देवी के साथ गांव में ही घर से पूरब बहने वाली नदी में पार कर उस पार अपने खेत में घास काटने जा रही थी. उसी क्रम में दादी और पोती दोनों गहरे पानी में चली गयी.
उसी दौरान बच्ची मां सुलेखा देवी भी पीछे से आ रही थी. जब उसने देखा कि दादी और पोती डूब रही है तो उसने हल्ला मचाया. आसपास के लोग जमा होकर बचाने का प्रयास करने लगे. बचाने के क्रम में दादी कलेश्वरी देवी को तो लोगों ने बचा लिया.
लेकिन पोती द्रोपदी का पता नहीं चल सका. काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों के द्वारा नदी में द्रोपदी के शव को खोजा गया और नदी से बाहर निकाला गया. इधर दादी को गंभीर अवस्था में त्रिवेणीगंज बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन