1297 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 22 May 2026 6:18 PM

विज्ञापन

किशनपुर से लाई गई थी शराब की खेप, पूरे नेटवर्क की जांच में जुटा विभाग

विज्ञापन

– किशनपुर से लाई गई थी शराब की खेप, पूरे नेटवर्क की जांच में जुटा विभाग सुपौल. बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब तस्करों के हौसले थमने का नाम नहीं ले रहा है. हालांकि, सुपौल में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग लगातार तस्करों पर शिकंजा कस रहा है. गुरुवार की रात विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के बलवा पंचायत अंतर्गत पिपराहरी वार्ड संख्या-13 में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 1297 बोतल विदेशी शराब बरामद की है, इसके साथ तस्कर सुबिन कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि विभाग को लगातार आरोपित की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिल रही थी. इसके बाद विशेष रणनीति बनाकर बैरिया मंच के समीप छापेमारी की गई. जहां से शराब की बड़ी खेप के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. जेल से बाहर आने के बाद भी वह दोबारा शराब तस्करी के धंधे में सक्रिय हो गया था. विभाग काफी दिनों से उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए था. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शराब की यह खेप किशनपुर क्षेत्र से लाई गई थी. जिले के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किए जाने की तैयारी थी. फिलहाल उत्पाद विभाग एवं पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है. शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है तथा सप्लाई चेन को भी खंगाला जा रहा है. छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग कि टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया. बरामद शराब को जब्त कर आरोपित के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन