जन चेतना कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर लगाये पौधे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

राघोपुर : प्रखंड मुख्यालय, राघोपुर थाना परि सर, रेफरल अस्पताल राघोपुर, एनएच 57 एवं एनएच 106 सहित दर्जनों स्थानों पर बुधवार को जन चेतना कमेटी राघोपुर के द्वारा सैकड़ों पौधे लगाया गया. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जन चेतना ��मेटी के संरक्षक सचिन माधोगड़िया के नेतृत्व एवं कमेटी के अध्यक्ष मंजीत […]
विज्ञापन
राघोपुर : प्रखंड मुख्यालय, राघोपुर थाना परि सर, रेफरल अस्पताल राघोपुर, एनएच 57 एवं एनएच 106 सहित दर्जनों स्थानों पर बुधवार को जन चेतना कमेटी राघोपुर के द्वारा सैकड़ों पौधे लगाया गया. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जन चेतना कमेटी के संरक्षक सचिन माधोगड़िया के नेतृत्व एवं कमेटी के अध्यक्ष मंजीत कुमार स्वर्णकार के देखरेख में कमेटी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम प्रखंड मुख्यालय परिसर से किया गया.
जहां बीडीओ सुभाष कुमार एवं सीओ जगन्नाथ चौधरी के मौजूदगी में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा दो फलदार पेड़ एवं दो डेकोरेटेड प्लांट लगाया गया. कमेटी के अध्यक्ष श्री स्वर्णकार द्वारा एक फलदार पेड़ बीडीओ सुभाष कुमार को एवं संरक्षक श्री माधोगड़िया द्वारा एक फलदार पेड़ सीओ जगन्नाथ चौधरी को गोद दिया गया. जिसके बाद राघोपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष नागेंद कुमार के उपस्थिति में दो फलदार पेड़ लगाकर कमेटी के सदस्यों के द्वारा दोनों फलदार पेड़ थानाध्यक्ष को गोद दिया गया.
इस दौरान बीडीओ श्री कुमार ने जन चेतना कमेटी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण है, इसका अंदाजा हम इस बात से लगा सकते हैं कि पृथ्वी पर वृक्ष के बिना जिंदगी की कल्पना नहीं कि जा सकती. वहीं प्रखंड मुख्यालय एवं थाना परिसर में पौधारोपण के बाद कार्यकर्ताओं ने राघोपुर रेफरल अस्पताल सहित विभिन्न जगहों पर सैकड़ों पौधा लगाया. कमेटी के संरक्षक श्री माधोगड़िया ने लोगों से अपने अपने घरों के आसपास ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का अपील किया.
कमेटी के अध्यक्ष श्री स्वर्णकार ने कहा कि इस कमेटी का उद्देश्य समाज सेवा के साथ साथ समाज में जनकल्याण के विभिन्न कार्यों को धरातल पर लाना एवं उसमें सहयोग करना है. मौके पर कमेटी के सचिव विकास आनंद, दीपक कुमार, गोपाल चांद, कपिल राज, राजीव गुप्ता, मनीष भगत, जीतू दास, उमेश गुप्ता, संतोष स्वर्णकार, प्रशांत महतो, विजय साहू, बालमुकुंद चौधरी, रंजीत राजीव, जितेंद्र यादव, राहुल कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










