अलग-अलग सड़क हादसे में चार जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2019 1:27 AM

विज्ञापन

सुपौल : किसनपुर व भपटियाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. पहली घटना एनएच 57 पर बाइक सवार के रेलिंग से टकराने के क्रम में हुई. इस घटना में राघोपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी 24 वर्षीय मनीष कुमार एवं 22 वर्षीय मुकेश कुमार […]

विज्ञापन
सुपौल : किसनपुर व भपटियाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. पहली घटना एनएच 57 पर बाइक सवार के रेलिंग से टकराने के क्रम में हुई. इस घटना में राघोपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी 24 वर्षीय मनीष कुमार एवं 22 वर्षीय मुकेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
दूसरी घटना भी भपटियाही स्थित एनएच 57 पर ही हुई. इसमें सुपौल के बसबिट्टी निवासी 18 वर्षीय राजदीप कुमार स्कॉर्पियो की चपेट से आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. तीनों जख्मी को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़-भपटियाही में भर्ती करवाया गया.
जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मनीष कुमार व मुकेश कुमार को बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. वहीं राजदीप का अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार किया गया.
वहीं दूसरी घटना भपटियाही थाना क्षेत्र के मांकेरगरिया गांव के समीप मारुति गाड़ी की चपेट में आने से मधुबनी जिला के तीनपिपरा गांव निवासी 60 वर्षीय अनूप लाल मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल सिमराही में भर्ती करवाया गया. परिजनों ने बताया कि सिमराही से भी बेहतर उपचार हेतु पटना रेफर कर दिया गया.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अनूप लाल मंडल अपनी बेटी के यहां रामपुर जा रहे थे. इधर भपटियाही थाना अध्यक्ष ने प्रभाकर भारती घटनास्थल पर पहुंचकर मारुति कार को जब्त कर लिया गया है. बाइक सवार के संबंध में बताया जा रहा है कि डूंगरी निवासी मनीष कुमार व मुकेश कुमार दोनों बैंक कर्मी बताये जाते हैं.
वे अपने घर से बाइक पर सवार होकर दोनों व्यक्ति मधुबनी बैंक कार्यालय जा रहे थे. इसी दौरान एनएच 57 सड़क मार्ग सरायगढ़ के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण रेलिंग से टकरा गयी तथा गंभीर रूप से दोनों जख्मी हो गया. इधर किशनपुर व भपटियाही थाना पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन