ePaper

कोसी नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में कोहराम

Updated at : 01 Oct 2024 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया

विज्ञापन

रतनपुर. पूर्वी कोसी तटबंध के स्पर संख्या 6.46 के समीप सोमवार को कोसी नदी में डूबने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जिसकी पहचान बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के साहेवान वार्ड नंबर 08 निवासी अरुण मेहता के पुत्र अभिनंदन कुमार के रूप में की गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर रतनपुर थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह एवं एसएसबी जवान घटना स्थल पर पहुंचे. काफी खोजबीन के बाद सोमवार को शव नहीं मिली तो पुन: मंगलवार की सुबह खोजबीन की गयी और शव को कोसी नदी से बाहर निकाला गया. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया. इस बाबत रतनपुर थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया गया है. पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन