सुपौल : शौचालय की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से चार मजदूरों की मौत

Updated at : 27 Jun 2018 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
सुपौल : शौचालय की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से चार मजदूरों की मौत

सुपौल : बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की सिमरिया पंचायत में शौचालय का टैंक साफ कर रहे चार मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी. वहीं, एक अन्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायल मजदूर को जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां, उसकी स्थिति नाजुक बनी […]

विज्ञापन

सुपौल : बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की सिमरिया पंचायत में शौचालय का टैंक साफ कर रहे चार मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी. वहीं, एक अन्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायल मजदूर को जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां, उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक, विश्वबंधु मंडल, राजेश मंडल, उपेंद्र मंडल, संतोष मंडल और शंभू कुमार गांव के ही उमेश मंडल के यहां शौचालय टैंक में का सेंट्रिंग खोलने घुसे थे.

बताया जा रहा है कि शौचालय की टंकी की सेंट्रिग खोलने के दौरान चार मजदूरों की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, सैप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने पांच मजदूर घुसे थे. इस दौरान उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और फिर देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में उनकी सांसें थम गयीं. जबकि, एक अन्य मजदूर को सांस में तकलीफ के कारण सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

घटना की सूचना पा कर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतकों में उमेश मंडल, राजेश मंडल, उपेंद्र मंडल और संतोष मंडल शामिल हैं. घटनास्थल का जायजा लेते हुए अनुमंडलीय पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने जांच करने का आदेश त्रिवेणीगंज थाने को दिया है. सूत्रों के मुताबिक, टैंक में जहरीली गैस से चारों मजदूरों की मौत हुई है. हालांकि, पुलिस ने इसकी अभी अाधिकारिक घोषणा नहीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन