ePaper

कोसी बराज का पुल तोड़ कर नदी में गिरा ट्रक, तीन मजदूरों की मौत

Updated at : 20 Jun 2018 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
कोसी बराज का पुल तोड़ कर नदी में गिरा ट्रक, तीन मजदूरों की मौत

सुपौल : नेपाल स्थित कोसी बराज पुल का रेलिंग तोड़ कर एक ट्रक कोसी नदी में गिर गया. इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गयी है. वहीं, सात लोगों के घायल होने की सूचना है. इनमें से दो घायलों की स्थिति चिंताजनक है. जानकारी के मुताबिक, नेपाल स्थित कोसी बराज के गेट नंबर […]

विज्ञापन

सुपौल : नेपाल स्थित कोसी बराज पुल का रेलिंग तोड़ कर एक ट्रक कोसी नदी में गिर गया. इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गयी है. वहीं, सात लोगों के घायल होने की सूचना है. इनमें से दो घायलों की स्थिति चिंताजनक है.

जानकारी के मुताबिक, नेपाल स्थित कोसी बराज के गेट नंबर 19 के पास पोकलेन लेकर जा रहा ट्रक बुधवार को कोसी बराज पुल की रेलिंग तोड़ कर नदी में गिर गया. ट्रक पर सवाल मजदूर भी गाड़ी के साथ नदी में गिर गये. बताया जाता है कि ट्रक पर करीब 10 मजदूर सवार थे. इनमें से चार मजदूरों को मछुआरों ने नदी से निकाला. वहीं, तीन अन्य मजदूरों की मौत हो चुकी है. घटना की आधिकारिक रूप से अभी पुष्टि नहीं हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाली प्रभाग का मामला होने के कारण मौके पर नेपाल की पुलिस पहुंच कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन