ePaper

Bihar News: छात्रों को मिलेगी अब एक क्लिक में पूरी जानकारी, पटना यूनिवर्सिटी ने जारी की नई वेबसाइट

Updated at : 27 Nov 2021 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: छात्रों को मिलेगी अब एक क्लिक में पूरी जानकारी, पटना यूनिवर्सिटी ने जारी की नई वेबसाइट

Bihar News पटना विश्वविद्यालय के वेबसाइट पूरी तरह से मॉडिफाइड और डायनामिक है. इस वेबसाइट में विश्वविद्यालय के फैकल्टी खुद वेबसाइट पर इंफॉर्मग्न अपडेट और ऐड ऑन कर सकते हैं. इस वेबसाइट में सभी टीचरों का प्रोफाइल अपलोड किया जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है. पटना विश्वविद्यालय ने नहीं वेबसाइट लॉन्च की है. इस वेबसाइट में विश्वविद्यालय के सभी विभागों, संस्थानों और कॉलेजों का विवरण होगा. यूनिवर्सिटी की वेबसाइट कई भाषाओं में हैं. इस वेबसाइट पर एक पूर्ण संकाय प्रोफाइल उपलब्ध होगा. पटना विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट कुलपति प्रो. गिरीश कुमार चौधरी द्वारा लॉन्च किया गया है. नई वेबसाइट को नए तकनीक और काफी जानकारियों के साथ लाया गया है.

कुलपति ने कहा कि यह वेबसाइट पूरी तरह से मॉडिफाइड और डायनामिक है. इस वेबसाइट में विश्वविद्यालय के फैकल्टी खुद वेबसाइट पर इंफॉर्मग्न अपडेट और ऐड ऑन कर सकते हैं. इस वेबसाइट में सभी टीचरों का प्रोफाइल अपलोड किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के सभी छात्रों का प्रोफाइल वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा. इसके लिए छात्रों की आईडी बनाई जा रही है. विश्वविद्यालय के सभी नए इंफॉर्मेशन आसानी से इस वेबसाइट के माध्यम से देखा जा सकेगा.

वहीं, पटना विश्वविद्यालय से जुड़ी हर जानकारी लोग दूर बैठे भी वेबसाइट के जरिए आसानी से देख सकेंगे. जानकारी के अनुसार पटना विश्वविद्यालय का नया वेबसाइट लॉन्च होने से छात्रों सुविधा मिलेगी. इससे पहले वेबसाइट पर सर्च करने में काफी परेशानी होती थी. नया वेबसाइट पूरी तरह से डायनेमिक सिस्टम पर आधारित है.

इस नई वेबसाइट में कवर पेज पर सभी प्रकार के इंफॉर्मेशन आपको मिल जाएगी. इसके साथ ही इसमें टीचर प्रोफाइल भी होगा. कौन से टीचर किस फील्ड के हैं. साथ ही टीचर अपने इंफॉर्मेशन को अपडेट भी कर सकते हैं. नए वेबसाइट को यूजर फ्रेंडली बनाया गया है ताकि वेबसाइट के माध्यम से यूनिर्विसटी के बारे में लोग आसानी से जान सके.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन