ePaper

बिहार के रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर आज से सख्ती, केरल से आने वालों के लिए RTPCR रिपोर्ट दिखाना हुआ अनिवार्य

Updated at : 27 Aug 2021 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर आज से सख्ती, केरल से आने वालों के लिए RTPCR रिपोर्ट दिखाना हुआ अनिवार्य

फ्लाइट, ट्रेन, बस, टैक्सी के जरिए केरल से पटना आने वाले यात्रियों को निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ वैक्सीन सर्टिफिकेट भी दिखाना जरूरी होगा. आरटीपीसीआर रिपोर्ट 72 घंटों से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन

पटना. फ्लाइट, ट्रेन, बस, टैक्सी के जरिए केरल से पटना आने वाले यात्रियों को निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ वैक्सीन सर्टिफिकेट भी दिखाना जरूरी होगा. आरटीपीसीआर रिपोर्ट 72 घंटों से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए. ये केरल से पटना आने वाली फ्लाइट्स व ट्रेनों पर भी ये नियम लागू किया गया है.

स्वास्थ्य विभाग केरल से आने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रख रही है. गुरुवार को जिला प्रशासन के आदेश के बाद सिविल सर्जन ने अपनी टीम को निर्देश दे दिया है. सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी ने बताया कि केरल से पटना में एंट्री करने वाले यात्रियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज के साथ ही कोविड की निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट देनी होगी.

रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर आज से सख्ती

सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना काल में वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सुरक्षित यात्रा और कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है. 27 अगस्त यानी शुक्रवार से केरल से आने वाले यात्रियों के लिए एक नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है.

केरल में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण यह फैसला लिया गया है. एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी बढ़ा दी जायेगी. जिन यात्रियों के पास निगेटिव रिपोर्ट नहीं होगी उनका मौके पर ही कोविड का एंटीजन टेस्ट कराया जायेगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन