ePaper

मल्लिकार्जुन खरगे और नीतीश कुमार के बीच रणनीति तैयार, जानें कब और कहां होगी विपक्षी दलों की बैठक

Updated at : 22 May 2023 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे और नीतीश कुमार के बीच रणनीति तैयार, जानें कब और कहां होगी विपक्षी दलों की बैठक

दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की है. करीब एक घंटे तक बंद कमरे में चली इस बैठक में विपक्षी एकता को लेकर रणनीति तैयार कर ली गयी है.

विज्ञापन

पटना. दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की है. करीब एक घंटे तक बंद कमरे में चली इस बैठक में विपक्षी एकता को लेकर रणनीति तैयार कर ली गयी है. बैठक के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और कांग्रेस नेता केसी बेणुगोपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज की बैठक में कई मसलों पर चर्चा हुई है. विपक्षी एकता को लेकर एक रणनीति तैयार की गयी है. हम तमाम विपक्षी दल के लोग जल्द ही एक बार एक साथ बैठनेवाले हैं.

40 दिनों के अंदर नीतीश कुमार का कांग्रेस नेता से दूसरी बार मुलाकात

पिछले 40 दिनों के अंदर नीतीश कुमार और कांग्रेस नेताओं के बीच दूसरी बार हुई इस मुलाकात के बाद जब पत्रकारों से विपक्षी दलों की बैठक के संबंध में सवाल पूछा तो ललन सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि अगले दो-तीन दिनों में यह बैठक कब कहां और कितने बजे होगी, सब जानकारी आप लोगों को दे दी जायेगी. उन्होंने कहा कि अभी तय नहीं है कि यह बैठक कहां होगी. वैसे ममता बनर्जी ने बिहार में विपक्षी दलों की बैठक करने का प्रस्ताव दे रखा है. कहा जा रहा है कि बिहार में होने वाली बड़ी बैठक को लेकर तारीख तय करने के लिए नीतीश कुमार विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और सभी की सहमति के बाद जल्द ही प्रस्तावित बैठक की तारीख निर्धारित कर दी जाएगी.


बिहार में बैठक का प्रस्ताव दे चुकी है ममता 

इससे पहले नीतीश ने कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. कर्नाटक में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार डिप्टी सीएम तेजस्वी के साथ दिल्ली पहुंचे हैं. नीतीश कुमार लगातार विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. बीच में यह मुहिम थोड़ी धीमी जरूर पड़ गई थी लेकिन बाद में नीतीश ने अपनी मुहिम को तेज किया. पिछले कुछ महीनों में नीतीश विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने विपक्षी एकता को धार देने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, नवीन पटनायक, उद्धव ठाकरे, शरद पवार और हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन