ePaper

Flight News: बेंगलुरु से दरभंगा के लिए उड़ी स्पाइसजेट की फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट, जानें फिर क्या हुआ

Updated at : 30 Sep 2022 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
Flight News: बेंगलुरु से दरभंगा के लिए उड़ी स्पाइसजेट की फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट, जानें फिर क्या हुआ

flight News यात्रियों को हैदराबाद एयरपोर्ट पर जब उतारने को कहा गया तो वो आक्रोशित हो गए. इससे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई. यात्रियों ने वहां हंगामा करना शुरु कर दिया.

विज्ञापन

बेंगलुरु से दरभंगा के लिए बुधवार को स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 493 उड़ान भरी. आधे रास्ते में ही वो डायवर्ट हो गई. यही कारण था कि वो बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद वह दरभंगा आने के बदले हैदराबाद चली गई. हैदराबाद एयरपोर्ट पर जब यात्री उतरे तो यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई. फ्लाइट से सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया था. इससे नाराज यात्रियों ने जब वहां हंगामा करना शुरु किया तो थोड़ी देर बाद घोषणा की गई कि उन्हें दो घंटे के बाद दूसरे विमान से वापस बेंगलुरु भेजा जाएगा.

इसकी सूचना मिलने पर यात्री और भी आक्रोशित हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया. सूत्रों का कहना है कि विमानन कंपनी के कर्मियों से उनकी काफी देर तक नोकझोंक भी हुई. यात्रियों का कहना था कि विमानन कंपनी के अधिकारी उड़ान को डायवर्ट करने की वजह तकनीकी खराबी बताया. लेकिन, हम लोगों ने अपना विरोध जताया तो उन्हें दूसरी उड़ान से हैदराबाद से पटना भेजने की घोषणा की गई. दरभंगा एयरपोर्ट के डायरेक्टर से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया. लेकिन, मोबाइल पर कई बार रिंग बजने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन