Bihar News: बेटे की कर रहा था पिटाई, बचाने गयी छठव्रती मां को घोंपा चाकू, गंभीर रूप से जख्मी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Nov 2021 1:15 PM

विज्ञापन

Bihar News: घटना मे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. सूचना पाकर नाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घायल महिला के बयान पर तीन नामजद के विरूद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर के नाथनगर में गुरुवार को चंपा नदी घाट पर अर्घ देने आये युवक से कुछ लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी.लड़के के साथ आयी उसकी छठव्रती मां जब बचाने आयी, तो उसे बदमाशों ने चाकू घोंप दिया. घटना मे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. सूचना पाकर नाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.घायल महिला के बयान पर तीन नामजद के विरूद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है.

चंपानाला पुल निवासी सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब नौ बजे मेरा पुत्र अमित कुमार चंपा नदी घाट पर से मेला देखकर लौट रहा था, तभी वार्ड संख्या दो के 22 बीघी चौक निवासी मो रियाज मारपीट करने लगा. जानकारी पाकर वह पहुंची और अमित को बचाने का प्रयास करने लगी, तो रियाज ने चाकू निकालकर मेरे चेहरे और गर्दन पर हमला कर दिया. महिला ने बताया कि बचाओ बचाओ चिल्लाने लगी, इसी बीच रियाज का साथी मोती व मो जफर आ गया.

तीनों ने मिलकर घायल अवस्था में ही मुझे सड़क पर घसीटने लगा. घटना को देखकर जब भाड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटने लगे, तो लोग वहां से भाग गये. नाथनगर इंस्पेक्टर मो सज्जाद हुसैन ने बताया कि मुख्य आरोपित मो रियाज़ को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य दो नामजद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन