कटिहार में ससुराल आये दामाद को पहले पिलाई शराब फिर उतार दिया मौत के घाट, जानें क्या है मामला

Updated at : 25 Nov 2022 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
कटिहार में ससुराल आये दामाद को पहले पिलाई शराब फिर उतार दिया मौत के घाट, जानें क्या है मामला

Bihar crime: कटिहार में ससुराल आये दामाद की पत्नी समेत अन्य लोगों ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीन हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

कटिहार: बलरामपुर थाना क्षेत्र के चिल्हापाड़ा गांव में बुधवार की रात ससुराल आये दामाद की पीटकर हत्या कर दी गयी. इसके बाद उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया गया. सूचना मिलते ही बलरामपुर थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची व मामले की तफ्तीश में जुट गयी. इधर मृतक के परिजन भी बेटे की ससुराल पहुंचे और बलरामपुर थाना में बेटे की हत्या को लेकर पांच लोगों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया.

क्या है मामला ?

पश्चिम बंगाल के दालकोला थाना पतनोर निवासी राजू बोसाक (27) की शादी बलरामपुर के चिल्हापाड़ा निवासी सुखदेव बोसाक की बेटी धनो देवी के साथ हुई थी. दोनों से एक पुत्र भी है. राजू की पत्नी अपने मायके में थी. राजू अपनी ससुराल आया था. मृतक के चाचा ज्योतिन बोसाक ने बताया कि घटना के दो दिन पूर्व उसकी ससुराल वालों ने उसे फोन कर बुलाया था. राजू अपनी ससुराल आया. इसके बाद उन लोगों ने उसे जमकर शराब पिलायी और मारपीट कर उसकी गला दबाकर हत्या कर फंदे से शव को लटका दिया. मामले में पुलिस ने तीन हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतक की पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

बलरामपुर थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजन के बयान पर पत्नी सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सघन छापेमारी कर मृतक की पत्नी, ससुर व उसकी ननद को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन