बिहार में बना सोशल मीडिया कम्यूनिकेशन हब, जानिये ब्रांड बिहार को प्रोत्साहित करने को संजय झा की क्या है योजना

Updated at : 03 Mar 2021 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बना सोशल मीडिया कम्यूनिकेशन हब, जानिये ब्रांड बिहार को प्रोत्साहित करने को संजय झा की क्या है योजना

विधानसभा में सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में सोशल मीडिया कम्युनिकेशन हब की स्थापना की है. कोरोना के फैलने के साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने इससे बचाव के लिए जन जागरूकता को लेकर सभी स्तरों पर काम शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

पटना. विधानसभा में सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में सोशल मीडिया कम्युनिकेशन हब की स्थापना की है. कोरोना के फैलने के साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने इससे बचाव के लिए जन जागरूकता को लेकर सभी स्तरों पर काम शुरू कर दिया है.

मंत्री ने कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया का उपयोग तेजी से बढ़ता जा रहा है. इसे देखते हुए राज्य सरकार सोशल मीडिया कम्यूनिकेशन हब की स्थापना की है. इसका मुख्य मकसद नागरिकों से विचारों का आदान-प्रदान करना है.

लोगों की प्रतिक्रियाओं से अवगत होने में यह एक सशक्त माध्यम के रूप में उभरा है. सोशल मीडिया के माध्यम से विभागीय उपलब्धियां या नीतियों के साथ ही जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाया जाता है.

इस हब में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करके लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और लोगों से फीडबैक लेना है. मंत्री ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लिए 2021-22 का बजट पेश किया, जो ध्वनिमत से पारित हो गया.

ब्रांड बिहार को प्रोत्साहित करने को पीआर एजेंसी चयनित : संजय झा

मंत्री संजय कुमार झा ने बताया कि ब्रांड बिहार को प्रोत्साहित करने और उच्चस्तरीय कार्यक्रमों के व्यापक और गुणवत्तापूर्ण कवरेज में सहयोग करने के लिए एक पीआर एजेंसी का चयन किया गया है. विभाग के तहत चलने वाली छह योजनाओं में 101 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं.

उन्होंने कहा कि विज्ञापनों के प्रकाशन या प्रसारण की व्यवस्था को इ-प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए इ-विज्ञापन वेब एप्लीकेशन का उपयोग किया जा रहा है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन