ePaper

युवक की चाकू घोंप कर हत्या

Updated at : 07 Jun 2024 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
युवक की चाकू घोंप कर हत्या

मैरवा में एक युवक की अपराधियों ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी है. हत्या के बाद के शव को अपराधियों ने मैरवा रेलवे रैक प्वाइंट के पास फेंक दिया था. जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर शुक्रवार की सुबह बरामद कर लिया. मृतक की पहचान एचएच नगर थाना के हसनपुरा के रामपुर गांव के अनूप कुमार राम के रूप में हुई.

विज्ञापन

मैरवा. मैरवा में एक युवक की अपराधियों ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी है. हत्या के बाद के शव को अपराधियों ने मैरवा रेलवे रैक प्वाइंट के पास फेंक दिया था. जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर शुक्रवार की सुबह बरामद कर लिया. मृतक की पहचान एचएच नगर थाना के हसनपुरा के रामपुर गांव के अनूप कुमार राम के रूप में हुई. बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोग सुबह शौच के लिये मैरवा स्टेशन के पूरब रैक प्वाइंट की तरफ गये थे. जहां उसके बगल में स्थित गड्ढे में एक युवक का शव पड़े हुए देखा. जिसकी सूचना लोगों ने स्टेशन मास्टर सहित स्थानीय थाने को दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल में भेज दिया. पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या कमर के पास चाकू मारकर की गयी है. पुलिस का यह भी कहना था कि घटना स्थल देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अपराधियों ने युवक की कही और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है. मृतक की उम्र लगभग 22 वर्ष के आस पास बतायी जा रही है. पुलिस की जांच में आस पास में कुछ भी बरामद नहीं हुआ है. मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था. वह जिंस पहना हुआ था, तथा कमर के पास चाकू लगा था. थाना प्रभारी प्रमोद साह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. अपराधी कही और हत्या कर शव को यहां फंक दिया है. पुलिस सभी बिदुओं पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन