संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत

एमएचनगर थाना क्षेत्र के नदियांव के एक युवक की शुक्रवार की देर रात संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मृत युवक स्थानीय निवासी मंतोष शर्मा का 21 वर्षीय पुत्र प्रकाश शर्मा है. घटना के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान.एमएचनगर थाना क्षेत्र के नदियांव के एक युवक की शुक्रवार की देर रात संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मृत युवक स्थानीय निवासी मंतोष शर्मा का 21 वर्षीय पुत्र प्रकाश शर्मा है. घटना के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी. इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम घर पर मौजूद गांव के ही परमानंद शर्मा ने बताया कि प्रकाश शर्मा मंगलवार को दिल्ली गया था. दिल्ली से आंदर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के एक दोस्त का सामान लाना था. सामान लेकर गुरुवार को वह दिल्ली से सीवान जंक्शन पहुंचा और अपने दोस्त को इसकी जानकारी दी. इसके बाद वह दोस्त के साथ उसके घर जमालपुर चला गया. रात को खाना खाने के बाद प्रकाश की अचानक तबीयत खराब हो गयी. इसके बाद उसने कहा कि हमारे परिवार को सूचना दो.हालांकि वे लोग उसके साथ झड़प भी किए. जसके बाद उसे फेक दिया गया.जहां उसकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि प्रकाश शर्मा की मौत जहर से हुई है .लिस मामले की जांच कर रही है. इधर शनिवार की दोपहर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप दी.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन