सीवान में सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को 15 से 18 जुलाई तक मिलेगा नियुक्ति पत्र, 20 जुलाई से विद्यालयों में देंगे योगदान

Vishisht Shikshak: सीवान में सक्षमता परीक्षा के तृतीय और चतुर्थ चरण में सफल विशिष्ट शिक्षकों को 15 से 18 जुलाई तक औपबंधिक नियुक्ति पत्र मिलेगा. 20 से 25 जुलाई के बीच संबंधित विद्यालयों में योगदान देना होगा.
Vishisht Shikshak: सक्षमता परीक्षा के तृतीय और चतुर्थ चरण में सफल हुए स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है. बिहार शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों को 15 से 18 जुलाई के बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्णय लिया है. इसके बाद सभी शिक्षक 20 से 25 जुलाई के बीच अपने-अपने विद्यालयों में विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान देंगे.
8 से 10 जुलाई तक होगी नियुक्ति पत्र की प्रिंटिंग
प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को निर्देश जारी करते हुए बताया है कि सक्षमता परीक्षा के तृतीय एवं चतुर्थ चरण में सफल शिक्षकों की काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है.
सॉफ्टवेयर के माध्यम से 8 से 10 जुलाई तक औपबंधिक नियुक्ति पत्र की प्रिंटिंग की जाएगी. नियुक्ति पत्र डीईओ के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी होगा.

पुराने विद्यालय में ही होगा पदस्थापन
शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार सभी विशिष्ट शिक्षकों का पदस्थापन उनके वर्तमान कार्यरत विद्यालय में ही किया जाएगा. इसके लिए अलग से पदस्थापन आदेश जारी होगा.
इसके अलावा 11 जुलाई से विद्यालय पदस्थापन पत्र और योगदान पत्र भी सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रिंट किए जा सकेंगे.

15 से 18 जुलाई तक मिलेगा नियुक्ति पत्र
जिन शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है, उन्हें 15 से 18 जुलाई के बीच जिला स्तर पर—
- औपबंधिक नियुक्ति पत्र
- विद्यालय पदस्थापन पत्र
- विद्यालय योगदान पत्र
उपलब्ध कराया जाएगा.
अन्य की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
20 से 25 जुलाई के बीच देना होगा योगदान
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद विशिष्ट शिक्षक 20 से 25 जुलाई के बीच अपने संबंधित विद्यालय में योगदान देंगे. योगदान की तिथि से ही वे स्थानीय निकाय शिक्षक के बजाय विशिष्ट शिक्षक माने जाएंगे.
योगदान के दिन से मिलेगा वेतन
जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में योगदान देने की तिथि से शिक्षकों का वेतन विशिष्ट शिक्षक के रूप में देय होगा. उसी दिन से वे स्थानीय निकाय शिक्षक के पद से स्वतः विरमित माने जाएंगे.
इसे भी पढ़ें: बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में बीजेपी को देंगे चुनौती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










