उत्पाद विभाग के भाड़े की गाड़ी से शराब बरामद

Published at :05 Mar 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद विभाग के भाड़े की गाड़ी से शराब बरामद

शराबबंदी को धरातल पर लागू करने की जिम्मेदारी संभालने वाले उत्पाद विभाग की भाड़े की गाड़ी से पुलिस ने बुधवार को भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ के समीप से की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. शराबबंदी को धरातल पर लागू करने की जिम्मेदारी संभालने वाले उत्पाद विभाग की भाड़े की गाड़ी से पुलिस ने बुधवार को भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ के समीप से की. एएलटीएफ की टीम ने उत्पाद विभाग के वाहन से शराब बरामद करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चालक थाना क्षेत्र के बाघड़ा गांव निवासी केशव कुमार है. बताया जाता हैं कि एएलटीएफ टीम शराब को लेकर छापेमारी कर रही थी. तभी सूचना मिली कि उत्पाद विभाग की वाहन में चालक शराब लेकर जा रहा हैं. जिसके बाद गोपालगंज मोड़ के समीप स्कार्पियो रोक कर तलाशी ली गई. जहां स्कार्पियों से एक कार्टन देसी, चार-चार बोतल अंग्रेजी शराब व बीयर की बोतल बरामद की गयी. इधर गिरफ्तार चालक केशव ने बताया कि मंगलवार को उत्पाद टीम द्वारा रघुनाथपुर में छापेमारी की थी. मैं वाहन लेकर गया था. उसी में से होली के लिए शराब चुरायी थी. जिसको लेकर अपने घर बाघड़ा जा रहा था. इसी दौरान एएलटीएफ की टीम मुझे गिरफ्तार कर ली. गाड़ी के मालिक की तलाश कर रही पुलिस तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से देसी और विदेशी शराब को बरामद किया गया. जिसके बाद चालक को टीम गिरफ्तार कर थाना पहुंची. जहां चालक से टीम पूछताछ कर रही हैं. आखिर ये शराब कहां से लायी जा रहा था और ये पुलिस की बोर्ड लगी गाड़ी किसकी हैं. वही पुलिस वाहन मालिक की भी तलाश कर रही हैं. एक वर्ष से उत्पाद विभाग में चालक का काम कर रहा है केशव केशव ने बताया कि एक वर्ष से मैं उत्पाद विभाग का वाहन चला रहा हूँ. जिस गाड़ी को पकड़ा गया हैं वह छापेमारी के लिए उत्पाद विभाग में भाड़े पर चलता हैं. जो बघड़ा गांव के ही एक व्यक्ति का हैं. इसके पहले मैंने कोई गलती नही की हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन