ePaper

siwan news : नये मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए सिग्नेचर अपलोडिंग जरूरी

Updated at : 11 Sep 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
siwan news : नये मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए सिग्नेचर अपलोडिंग जरूरी

siwan news : दावा-आपत्ति में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के लिए बीएलओ का दिया गया निर्देश

विज्ञापन

मैरवा. मतदाता पुनरीक्षण के तीसरे फेज में नया नाम जोड़ने को लेकर गुरुवार की दोपहर सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया. डीसीएलआर कार्यालय से आये नवीन कुमार ने बीएलओ एप से फॉर्म छह, सात व आठ भरने के लिए विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया. इसके साथ ही ऑनलाइन करने वाले मतदाता को एप से कैसे सत्यापन करेंगे, उसके बारे में बताया. मैरवा में 94 बूथों पर 625 मतदाताओं ने नया नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है. इसमें बीएलओ द्वारा 133 मतदाताओं को बीएलओ एप से सत्यापन किया गया है. लेकिन, सत्यापन करने में हो रही समस्या को लेकर देरी हो रही है. नवीन कुमार ने बताया कि फॉर्म छह भरने के लिए एनेक्चर डी ऑप्शन भरना जरूरी है. इसमें मतदाता का स्वयं का दस्तावेज, माता-पिता का दस्तावेज और सिग्नेचर भरना जरूरी है. अगर कोई मतदाता एनेक्चर डी ऑप्शन नहीं भरेगा या बीएलओ को कागजात प्रस्तुत नहीं करेगा, तो उसका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ पायेगा. बीडीओ धनंजय कुमार ने कहा कि दावा-आपत्ति में प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन