ट्रक के धक्के से बाइक की मौत
नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ में गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया. इससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मौत के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ हो गई. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर निवासी अनवर करीम के रूप में हुई.
सीवान. नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ में गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया. इससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मौत के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ हो गई. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर निवासी अनवर करीम के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार अनवर शहर के डा शाहनवाज आलम के यहां दवा दुकान पर कार्यरत था. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि अनवर अपनी बाइक से चाय दुकान पर चाय पीने आ रहा था. पीछे से नगर थाना पुलिस किसी ट्रक को खदेड़ रही थी और ट्रक चालक पुलिस के डर से तेज रफ्तार में ट्रक लेकर भाग रहा था. उसके पीछे पुलिस जीप थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बाइक में धक्का मार दिया और गाड़ी छपरा की तरफ लेकर फरार हो गया. पुलिस गाड़ी का पीछा करते कुछ दूर जाने के बाद पुन: लौट आई. इसके बाद शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं. मामले में थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. मामले की जांच हो रही है जल्द ही फरार ट्रक को पकड़ लिया जाएगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए