चोरों ने 48 घंटे में दो घरों को बनाया निशाना

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 09 Feb 2026 7:53 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं. पिछले 48 घंटों के भीतर चोरों ने दो अलग-अलग गांवों में बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देकर ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. पहली घटना थाना क्षेत्र के बहुचक गांव की है. जहां 8 फरवरी की रात करीब एक बजे रामवृक्ष चौधरी के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने भारी लूट मचाई है. चोरों ने तीन लाख रुपये नकद और करीब 10 थान सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य कागजात की चोरी हुआ है.

विज्ञापन

मैरवा. थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं. पिछले 48 घंटों के भीतर चोरों ने दो अलग-अलग गांवों में बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देकर ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. पहली घटना थाना क्षेत्र के बहुचक गांव की है. जहां 8 फरवरी की रात करीब एक बजे रामवृक्ष चौधरी के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने भारी लूट मचाई है. चोरों ने तीन लाख रुपये नकद और करीब 10 थान सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य कागजात की चोरी हुआ है. चोरी की घटना की जानकारी घर के सदस्य की नींद खुली. तो उन्होंने चोरों को भागते हुए देखा. चोर सारा सामान बाइक पर लादकर रफूचक्कर हो गया. इस मामले में परामवृक्ष चौधरी ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस को आवेदन मिलने के बाद जांच में जुट गयी है. अभी पहली घटना की जांच शुरू ही हुई थी कि 9 फरवरी को चोरों ने नवादा गांव में धावा बोल दिया. पीड़िता संजू देवी के घर में घुसकर चोर ने एक कीमती स्मार्टफोन और मंगलसूत्र चोरी कर लिया. पीड़िता के जागने और शोर मचाने से पहले ही चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. इस मामले में पीड़िता ने थाना में आवेदन दी है. स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि पुलिस गश्ती न के बराबर है.थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है और जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन