ePaper

1167 प्राथमिक विद्यालयों को हेड टीचर मिलने का रास्ता साफ

Updated at : 02 Jul 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
1167 प्राथमिक विद्यालयों को हेड टीचर मिलने का रास्ता साफ

जिला के एक हजार एक सौ 67 प्राथमिक विद्यालयों में जल्द ही प्रधान शिक्षक की नियुक्ति होगी.प्रधान शिक्षक की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.शिक्षा विभाग ने मंगलवार की देर शाम प्रधान शिक्षक के जिला आवंटन की सूची जारी कर दिया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. जिला के एक हजार एक सौ 67 प्राथमिक विद्यालयों में जल्द ही प्रधान शिक्षक की नियुक्ति होगी.प्रधान शिक्षक की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.शिक्षा विभाग ने मंगलवार की देर शाम प्रधान शिक्षक के जिला आवंटन की सूची जारी कर दिया है. दुबारा जारी सूची के अनुसार बीपीएससी अनुशंसित एक हजार बीस शिक्षकों को उनके च्वाइस के आधार पर जिला आवंटन में गृह जिला मिला है.वही शेष रिक्ति पर दूसरे जिला के अभ्यर्थियों को जिला आवंटन किया गया है.विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक जिला में प्रधान शिक्षक के 1167 पद रिक्त है.इसके विरुद्ध जिला से 1137 अभ्यर्थी उतीर्ण हुए.इनमें से 1097 अभ्यर्थी ने जिला आवंटन का च्वाइस दिया.च्वाइस के आधार पर 982 अभ्यर्थियों का प्रथम च्वाइस जिला मिला है.वही 32 को द्वितीय तथा 7 को तृतीय च्वाइस का जिला मिला है.जबकि 76 अभ्यर्थी को आवंटन में अन्य जिला मिला है.शिक्षा विभाग से जारी सूचना के मुताबिक जिला आवंटित अभ्यर्थियों की पोस्टिंग के लिए तीन प्रखंड के विकल्प लेना है.उसके बाद उनकी पोस्टिंग प्राथमिक विद्यालयों में होगी.मालूम हो कि प्राथमिक विद्यालयों में सरकार ने हेड टीचर का पद सृजित किया है.पहले इनमें वरीय शिक्षक प्रभार में रहते थे.हेड टीचर की नियुक्ति हो जाने के बाद विद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है. डीईओ रजनीश कुमार झा ने बताया कि प्राथमिक स्कूलों में हेड टीचर की तैनाती हो जाने के बाद शैक्षणिक, बौद्धिक और अन्य विद्यालय विकास के कार्य तेजी से होंगे. विगत कई वर्षों से प्रभारी प्रधानाध्यापक के सहारे विद्यालयों का संचालन हो रहा था. नए सत्र में विद्यालयों का माहौल बदलने की संभावना बढ़ गई है.इससे विद्यालय के स्वरूप में गुणात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. मामला कोर्ट में होने के चलते बहाली में हुई थी देरी अभ्यर्थियों ने बताया हेड टीचर की पदस्थापना के लिए अप्रैल में ही जिला आवंटन की सूची जारी हो गयी थी.बीपीएसी अनुशंसित प्रधान शिक्षक अभ्यर्थियों से प्रखंड आवंटन के लिए च्वाइस भी विभाग द्वारा लिया गया था.इस दरम्यान मनचाहा जिला नही मिलने के कारण कुछ अभ्यर्थियों ने हाइकोर्ट में अपील किया था.कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए प्रधान शिक्षक के पदस्थापन पर रोक लगा दिया था.अभ्यर्थियों के दबाव व कोर्ट में मामला होने चलते विभाग ने बीच का रास्ता निकाला है.पहले जारी हुई जिला आवंटन को रद्द करते हुए विभाग ने दुबारा सूची जारी किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन