रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ छात्र संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ छात्र संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन

डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्या सीवान के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष के बाहर जय प्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक और कुलपति के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और अपनी अंक पत्र में हुई गड़बड़ी और अनियमिताओं का मुद्दा उठाया.

विज्ञापन

सीवान. डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्या सीवान के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष के बाहर जय प्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक और कुलपति के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और अपनी अंक पत्र में हुई गड़बड़ी और अनियमिताओं का मुद्दा उठाया. छात्र नेत्री चांदनी सिंह और रिंकू कुमारी आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ता के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा अवैध रूप से रुपयों की मांग की गईं. वही छात्र नेता विशाल सिंह राजपूत”””” ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालनय में जातिवाद और भ्रष्टाचार चरम पर है. उनका कहना था कि कुलपति की कार्यशैली के कारण गरीब एवं साधनहीन छात्र -छात्राओं के उच्य शिक्षा अभिशाप बनती जा रही है.

कुलपति और परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ आंदोलन आज से शुरू

छात्रों ने कुल 14 प्रमुख मांगे रखी है. जिसमें प्रमुख रूप से दो सत्रों (2023-27 और 2024-28) के द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट सुधार, लंबित अंकपत्र उपलब्ध कराना, आंतरिक मूल्यांकन में गड़बड़ी की जांच, हिंदी विषय में सामूहिक फेल की जांच, कॉपी रि चेकिंग व्यवस्था लागू करने ,स्नातकोत्तर विभागों में शिक्षकों की नियुक्ति और गोपालगंज -सीवान में पीजी की पढ़ाई शुरू और रिक्त स्थान में छात्रों की नामांकन करना शामिल है. मौके पर इमरान खान, नीतीश कुमार, विकाश कुमार, मन्नू पाण्डेय, निशु बर्नवाल, अमृत, सदफ प्रवीण, उजमा खातून, खुशी, अनीता, ऋतु, दीपा, ज्योति, प्रीति, मारिया, महीन, सगुफ्ता, अदिति सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन