टीम के आने पर फरार हुए अस्पताल संचालक

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 31 Jan 2026 10:29 PM

विज्ञापन

स्थानीय प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में फर्जी तरीके से संचालित हो रहे निजी अस्पतालों के खिलाफ शनिवार को स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की.अवैध रूप से अस्पताल संचालन की सूचना पर गठित टीम ने प्राण गढ़ी और मैरवा धाम में आधा दर्जन अस्पतालों की जांच किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,मैरवा. स्थानीय प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में फर्जी तरीके से संचालित हो रहे निजी अस्पतालों के खिलाफ शनिवार को स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की.अवैध रूप से अस्पताल संचालन की सूचना पर गठित टीम ने प्राण गढ़ी और मैरवा धाम में आधा दर्जन अस्पतालों की जांच किया. छापेमारी की सूचना पर अस्पताल संचालकों और कथित डॉक्टरों के बीच अफरा-तफरी मच गई. टीम के पहुंचने की भनक लगते ही डॉक्टर और संचालक अस्पताल छोड़कर फरार हो गए. प्रशासनिक सख्ती को देखते हुए आसपास अवैध रूप से चल रहे अन्य जांच केंद्रों और क्लिनिकों के संचालक भी शटर गिराकर भाग खड़े हुए.टीम में कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र कुमार और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि प्रकाश शामिल ो. मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार संचालकों को कड़ा निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि आधा दर्जन अस्पतालों के संचालक तत्काल जिला गोपनीय शाखा में उपस्थित होकर अपने अस्पताल के निबंधन और योग्यता से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत करें. यदि जांच में कागजात फर्जी या अवैध पाए जाते हैं.तो संबंधित संचालकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन