सीवान को मिला नया जिला आपूर्ति पदाधिकारी, तनुजा श्री संभालेंगी जिम्मेदारी; सीमा कुमारी की जगह हुई तैनाती
तनुजा श्री को सीवान का नया जिला आपूर्ति पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह वैशाली में वरीय उपसमाहर्ता के पद पर कार्यरत थीं। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
Siwan News : सीवान जिले को नया जिला आपूर्ति पदाधिकारी मिल गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने तनुजा श्री को सीवान का नया जिला आपूर्ति पदाधिकारी नियुक्त किया है. इससे पहले तनुजा श्री वैशाली में वरीय उपसमाहर्ता के पद पर कार्यरत थीं. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
विभाग के उप सचिव राजीव रंजन दास ने अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन से संबंधित पत्र जारी किया है. जारी अधिसूचना के तहत अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है. इसी क्रम में तनुजा श्री को सीवान का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है.
सीमा कुमारी की जगह संभालेंगी जिम्मेदारी
इससे पहले सीवान की जिला आपूर्ति पदाधिकारी सीमा कुमारी थीं. अब उनके स्थान पर तनुजा श्री को जिला आपूर्ति पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. पदभार ग्रहण करने के बाद वह जिले में आपूर्ति व्यवस्था से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगी.
आपूर्ति व्यवस्था से जुड़े कार्यों पर रहेगी नजर
तनुजा श्री के पदभार संभालने के बाद जिले में खाद्य एवं आपूर्ति व्यवस्था से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा. विभागीय स्तर पर जारी निर्देशों के अनुसार जिले की आपूर्ति व्यवस्था के संचालन और संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए